जाली नोटों के सरगना अब छाप रहे हैं २०० रुपये के नकली नोट


मुंबईः जब नोटबंदी नहीं हुई थी, तब तक ५०० के साथ १००० के जाली नोट प्रिंट होते थे। नोटबंदी में जब हजार के नोट पूरी तरह बंद कर दिए गए, तो ५०० के साथ २००० के नोटों की फेक करंसी बाजार में आ गई। लेकिन जाली नोटों के सरगना अब २00 के नोट भी छाप रहे हैं। मुंबई लाइम ब्रांच ने इस सिलसिले में भास्कर मुर्गन नाटर और गोविद वनियार नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीनियर इंस्पेक्टर निनाद सावंत ने बताया कि हमने ३ मार्च को मुंबई के । अंटोप हिल उपनगर से एक टिप के बाद भास्कर के पास से कुल १ लाख २८ हजार ६०० के जाली नोट पकड़े थे। इनमें २०००, ५०० के साथ २०0 के नोट भी थे भास्कर से पछताछ के बाद पता चला कि यह तमिलनाडु में छपते हैं और दो सौ रुपये RESERVE BANK OF INDIA गर्व बैंक दो सौ रुप RESERVE BANK OF INDIA रिजर्व बैंक दो सौ रुपये RESERVE बैंक दो सौ रुपये 8681 मुंबई सहित देश के अन्य शहरों में सर्कुलेट होते हैं। इसके बाद एक टीम तमिलनाडु गईसोमवार ९ मार्च को वहां तिरूपुथुर में गोविद वानियार नामक आरोपी के पास से ८,८३,६०० रुपए के जाली नोट मिले। इस बार भी ५०० के साथ २०० नोट मिले। हां, २००० के नोटों की बरामदगी नहीं हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि २०० के जाली नोटों पर कोई शक नहीं करता। फिर, यह किसी भी तरह की खरीदारी में आसानी से निकल जाते हैं, इसलिए आरोपियों ने २०० के जाली नोटों की प्रिटिंग पर ज्यादा फोकस किया। एक महीने में तीसरा केस ताइम ब्रांच ने इनके पास से एक स्कैनर युक्त प्रिटर, पेपर कटर, प्लास्टिक रोल और नोट बनाने वाली अन्य सामग्री जब्त की है। पिछले एक महीने में जाली नोटों से जुड़ा यह तीसरा बड़ा केस है। इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट के बाहर एक आरोपी के पास से २३ लाख ८६ हजार के जाली नोट पकडे थे। वह इन्हें दुबई से लाया था। दो दिन पहले मिले थे कई लाख के जाली नोट दो दिन पहले भी तीन आरोपियों के पास से कई लाख के जाली नोट मिले थे। इनमें से एक लियो जार्ज ने दो साल पहले दक्षिण की एक अभिनेत्री के केरल के बंगले में जाली नोटों की फैक्टी खोली थी। उस केस में जब उसे जमानत मिली, तो वह अपने दो साथियों के साथ नवी मुंबई शिफ्ट हो गया। यहां सभी ने ६ करोड़ रुपए के जाली नोट छापे।